🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:स्लीपर सेल अलर्ट के बाद जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अब बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर होगी कार्रवाई

अकलतरा में पाकिस्तान से जुड़े कथित स्लीपर सेल नेटवर्क के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस हाई अलर्ट पर, संदिग्धों की सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर जारी।अकलतरा में कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों और अप्रवासियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया
Follow on Google News
स्लीपर सेल अलर्ट के बाद जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अब बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर होगी कार्रवाई

प्रेम कुमार,जांजगीर चांपा । अकलतरा में पाकिस्तान से जुड़े कथित स्लीपर सेल नेटवर्क के लिए काम करने के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मकान मालिकों, होटल संचालकों, उद्योगों और ठेकेदारों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब बिना पुलिस सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने या नौकरी देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: रायपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: खून से लिखा- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन

स्लीपर सेल मामले के बाद बढ़ी सुरक्षा

अकलतरा में कथित स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों और अप्रवासियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

CG NEWS: 20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

एसपी ने जारी किए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि जिले में रहने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। मकान मालिक, होटल-लॉज संचालक, राइस मिलर्स और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर कार्रवाई

एसपी ने कहा कि अब बिना पुलिस सत्यापन किसी भी किराएदार या बाहरी कर्मचारी को रखने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिकों को किराएदार का पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा।

CG NEWS: नगरनार में एटीएम उखाड़ने की कोशिश नाकाम, 50 मीटर तक घसीटकर छोड़ भागे बदमाश

उद्योग और होटल भी निगरानी के दायरे में

राइस मिल, स्पंज आयरन फैक्ट्री और अन्य संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहरी मजदूरों और कर्मचारियों का सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें काम पर रखा जाए। होटल, लॉज और धर्मशालाओं में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान दर्ज करना और सीसीटीवी कैमरे चालू रखना भी अनिवार्य किया गया है।

संदिग्ध दिखे तो तुरंत दें सूचना

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905, पुलिस कंट्रोल रूम 9479193199 और आपातकालीन सेवा 112 जारी की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

CG NEWS: रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर ढोया मरीज, सड़क नहीं तो एंबुलेंस भी बेबस

जनभागीदारी से ही मजबूत होगी सुरक्षा

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि जिले में शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts