CG NEWS:20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षक, मंत्री गजेंद्र यादव के निवास घेराव की कोशिश के दौरान सड़क पर धरना। सोमवार को आंदोलनकारी शिक्षक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित निवास का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प की स्थिति भी बनी।
20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

विष्णु गौतम, भिलाई। दुर्ग में विद्यामितान (अतिथि शिक्षक) आंदोलन 20वें दिन और अधिक उग्र हो गया। नियमितीकरण, संविलियन, समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला: 37 ASP और 92 DSP को नई जिम्मेदारी, CM सुरक्षा से नक्सल क्षेत्रों तक बड़ा फेरबदल

20वें दिन भी जारी आंदोलन

दुर्ग जिले में 1 जुलाई से चल रहा विद्यामितान (अतिथि शिक्षक) आंदोलन सोमवार को नए मोड़ पर पहुंच गया। प्रदेशभर से आए हजारों अतिथि शिक्षक डीईओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। लगातार 20 दिनों से जारी आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

मंत्री बंगले की ओर कूच, पुलिस ने रोका

सोमवार को आंदोलनकारी शिक्षक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित निवास का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प की स्थिति भी बनी। बाद में बड़ी संख्या में शिक्षक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

CG NEWS: शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, बच्चों का तिलक कर किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। उनका कहना है कि समान कार्य के बावजूद उन्हें समान वेतन, सेवा सुरक्षा और संविलियन का लाभ नहीं दिया गया। इसी मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है।

खून से लिखा था सरकार को पत्र

शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को खून से पत्र भी लिखा था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।

CG NEWS: बिलासपुर केंद्रीय जेल में फिर कैदी की मौत, एक महीने में चौथी मौत से जेल व्यवस्था पर उठे सवाल

पोस्टरों से जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं। कई पोस्टरों में उन अतिथि शिक्षकों की तस्वीरें भी लगाई गई थीं, जिनकी सेवा के दौरान मौत होने का दावा आंदोलनकारियों ने किया। इसके जरिए शिक्षकों ने अपनी पीड़ा और सेवा सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया।

पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर

आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि लगातार आंदोलन के कारण कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं निकालती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

CG NEWS: शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत

अब सरकार के फैसले का इंतजार

20 दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच अब सबकी नजर राज्य सरकार के अगले कदम पर है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जब तक नियमितीकरण, संविलियन, समान वेतन और सेवा सुरक्षा पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts