Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ड्राई डे पर शराब का बड़ा खेल,रायपुर के प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे बिक्री, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

रायपुर में शुष्क दिवस पर शराब बिक्री का बड़ा खुलासा,रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुष्क दिवस पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को कथित तौर पर शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई के दौरान 750 एमएल शराब की बोतल, जिसकी कीमत 1,150 बताई गई, और बिक्री से मिले 2,300 नकद बरामद हुए।
ड्राई डे पर शराब का बड़ा खेल,रायपुर के प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे बिक्री, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात शुष्क दिवस के आदेश के बीच शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को कथित तौर पर शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,150 कीमत की शराब और बिक्री से मिले 2,300 नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: झीरम घाटी केस: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार

रात 10:30 बजे पुलिस ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते जिले में शुष्क दिवस घोषित था। शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है। सूचना के बाद मौदहापारा पुलिस ने बार की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने कथित शराब बिक्री की गतिविधि पकड़ी और बार संचालक पलाश मल्होत्रा को मौके से गिरफ्तार किया।

1 बोतल शराब, 2,300 कैश बरामद

पुलिस कार्रवाई में 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 1,150 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 2,300 नकद भी पुलिस ने जब्त किया। पुलिस के अनुसार शराब और नकदी समेत जब्त सामान की कुल कीमत 3,450 है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में आधी रात टूटा जेल का ताला, प्रकट हुए कान्हा,‘नंद घर आनंद भयो’ से गूंजा शहर

युवक कांग्रेस से जुड़ा है गिरफ्तार बार संचालक

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बार संचालक पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में वह प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। शुष्क दिवस के दौरान बार से कथित शराब बिक्री में उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

बार के गार्ड की भूमिका भी जांच के घेरे में

पुलिस की जांच सिर्फ बार संचालक तक सीमित नहीं है। बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बार से शराब बाहर निकालने और ग्राहकों तक पहुंचाने में गार्ड की कोई भूमिका थी या नहीं। गार्ड के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू की है।

यह भी पढ़ें: CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन,30 लोगों को नोटिस

पहले भी मिली थीं बार को लेकर शिकायतें

पुलिस के अनुसार प्लैटिनम बार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आई थीं। ताजा मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और इसके बाद कथित शराब बिक्री का मामला पकड़ में आया।

अब आबकारी विभाग पर नजर, लाइसेंस पर हो सकता है बड़ा एक्शन

शुष्क दिवस के आदेश के उल्लंघन के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आबकारी विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले का प्रतिवेदन आबकारी विभाग को भेजा जाएगा। बार के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की बात पुलिस ने कही है। हालांकि लाइसेंस पर अंतिम निर्णय आबकारी विभाग के स्तर पर होगा।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ रायपुर, CM साय ने किया शंख अभिषेक

शुष्क दिवस में शराब बिक्री पर प्रशासन सख्त

जन्माष्टमी जैसे शुष्क दिवस पर शराब की बिक्री को लेकर प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बावजूद यह मामला सामने आया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि शराब बार से बाहर कैसे निकली, ग्राहकों तक कैसे पहुंची और इसमें बार के अन्य कर्मचारियों की क्या भूमिका थी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts