Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में 15 लाख की फूटेगी दही-हांडी, B Praak और लखबीर सिंह लक्खा मचाएंगे धूम, MP-MH से पहुंचीं गोविंदा टोलियां

15 लाख की दही-हांडी पर होगा जोरदार मुकाबला, मंच पर B Praak और लखबीर सिंह लक्खा का धमाल,रायपुर के गुढ़ियारी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आज 16वां विशाल दही-हांडी उत्सव आयोजित होगा। श्रीनगर रोड स्थित अवधपुरी मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के लिए गोविंदा टोलियों के बीच मुकाबला होगा।
रायपुर में 15 लाख की फूटेगी दही-हांडी, B Praak और लखबीर सिंह लक्खा मचाएंगे धूम, MP-MH से पहुंचीं गोविंदा टोलियां

रायपुर: रायपुर के गुढ़ियारी में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर दही-हांडी का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्रीनगर रोड स्थित अवधपुरी मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस 16वें सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव में 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के लिए गोविंदा टोलियों के बीच जोरदार मुकाबला होगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा से भी टीमें पहुंच रही हैं। वहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर B Praak, भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाएंगे।

यह भी पढ़ें: ड्राई डे पर शराब का बड़ा खेल,रायपुर के प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे बिक्री, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

/img/129/1788611736571

15 लाख की दही-हांडी, जीतने वाली टीम होगी मालामाल

गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित होने वाली दही-हांडी प्रतियोगिता इस बार बड़े इनाम के कारण खास चर्चा में है। प्रतियोगिता जीतने वाली गोविंदा टोली को 15 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल अन्य टीमों को भी समिति की ओर से सांत्वना राशि देने की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ के साथ कई राज्यों की गोविंदा टोलियां आमने-सामने

इस बार मुकाबला सिर्फ स्थानीय टीमों तक सीमित नहीं रहेगा। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों की गोविंदा टोलियां दही-हांडी फोड़ने मैदान में उतरेंगी। आयोजकों के अनुसार अब तक रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत अलग-अलग क्षेत्रों की 26 से ज्यादा पुरुष और महिला गोविंदा टोलियां रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: झीरम घाटी केस: 13 साल बाद बड़ा फैसला, NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार

MP-MH से भी पहुंचीं टीमें

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भंडारा, इंदौर और जबलपुर से भी टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचेंगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

/img/129/1788611728929

 

B Praak से लखबीर सिंह लक्खा तक, मंच पर होगा स्टार तड़का

दही-हांडी उत्सव में सिर्फ मटकी फोड़ने का रोमांच नहीं होगा, बल्कि संगीत और भक्ति का भी जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। बॉलीवुड सिंगर B Praak, मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। आयोजकों के मुताबिक धार्मिक उत्सव के साथ होने वाले ये सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं और कृष्ण भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

/img/129/1788615743044
/img/129/1788615756980

यह भी पढ़ें: CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन,30 लोगों को नोटिस

तीन तरह की दही-हांडी, हर मुकाबले में दिखेगा दम

उत्सव में तीन अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं—

पुरुष दही-हांडी प्रतियोगिता

महिला दही-हांडी प्रतियोगिता

ग्रीस लगे खंभे की दही-हांडी प्रतियोगिता

दही-हांडी फोड़ने के लिए गोविंदा टोलियां ऊंची मानव पिरामिड बनाएंगी। इस दौरान टीमवर्क, संतुलन और तेजी की असली परीक्षा होगी।

सुरक्षा पर भी फोकस, पुलिस-एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की सुविधा रखने की बात आयोजकों ने कही है। श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। गोविंदा टोलियों से प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

16वें साल का उत्सव, तैयारियां पूरी

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम लगातार 16वें वर्ष हो रहा है। संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू के मुताबिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने रायपुरवासियों, कृष्ण भक्तों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

आज शाम 4 बजे से यहां होगा आयोजन

स्थान: अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी, रायपुर
समय: शाम 4 बजे से आयोजन: सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट
मुख्य आकर्षण: 15 लाख की दही-हांडी, B Praak, लखबीर सिंह लक्खा और गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुति

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts