Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन,30 लोगों को नोटिस

CGPSC भर्ती घोटाले की परतें खुलेंगी या सामने आएगा कैश सिंडिकेट का बड़ा सच,ED की पूछताछ पर सबकी नजर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में ED ने कार्रवाई तेज कर दी है। कथित कैश सिंडिकेट की पड़ताल के लिए करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस जारी किए जाने की जानकारी है। इनमें विवादित अभ्यर्थियों के साथ NGO, कंपनी और रिसार्ट संचालकों से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन,30 लोगों को नोटिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कथित कैश सिंडिकेट और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लेन-देन की पड़ताल के लिए करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि पूछताछ के दायरे में जमानत पर बाहर आए आरोपी भी शामिल हैं। ED अब कथित तौर पर यह जानने की कोशिश कर रही है कि अभ्यर्थियों से जुटाई गई रकम का स्रोत क्या था और पैसा किन लोगों तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें: रायपुर में आधी रात टूटा जेल का ताला, प्रकट हुए कान्हा,‘नंद घर आनंद भयो’ से गूंजा शहर

30 लोगों को ED का नोटिस, पूछताछ से बढ़ेगी हलचल

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में ED ने कथित कैश सिंडिकेट की कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है। एजेंसी की ओर से करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की जानकारी है। इनमें विवादित अभ्यर्थियों के अलावा NGO, एक बड़ी कंपनी और रिसार्ट संचालकों से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पैसे का स्रोत और नेटवर्क खंगाल रही ED

जांच का अहम फोकस कथित तौर पर भर्ती परीक्षा से जुड़े पैसों के लेन-देन पर है। ED यह पता लगाने में जुटी है कि अभ्यर्थियों से कथित रूप से वसूली गई रकम कहां से आई, उसका इस्तेमाल कैसे हुआ और रकम किन लोगों तक पहुंची।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ रायपुर, CM साय ने किया शंख अभिषेक

जमानत पर बाहर आए आरोपियों से फिर पूछताछ

CGPSC घोटाले में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को भी ED ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें तत्कालीन CGPSC परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, टामन सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार समेत अन्य नाम शामिल बताए गए हैं।

आरती वासनिक को 1 सितंबर को मिली थी जमानत

मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अब जमानत पर बाहर आए आरोपियों से ED की दोबारा पूछताछ को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 200 पार हुए स्वाइन फ्लू के मरीज,एक दिन में मिले 26 नए केस

171 पदों के लिए हुई थी CGPSC भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा-2021 में कुल 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसका प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को हुआ था। परीक्षा में सफल होकर 2,565 अभ्यर्थी आगे बढ़े थे। मेंस में 509 अभ्यर्थी हुए थे सफल इसके करीब तीन महीने बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 509 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हुई और 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मानित

अब ED की पूछताछ पर टिकी नजर

करीब 30 लोगों को नोटिस और जमानत पर बाहर आए आरोपियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी के बाद CGPSC भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर चर्चा में है। ED की पड़ताल में कथित आर्थिक लेन-देन और कैश सिंडिकेट से जुड़े सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पूछताछ से जांच की दिशा और आगे बढ़ने की उम्मीद है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts