CG NEWS:फिल्टर प्लांट में बड़ा खुलासा! बिना पर्याप्त शुद्धिकरण सामग्री के सप्लाई हुआ पानी, CMO ने माना रिकॉर्ड में गड़बड़ी
गोबरा नवापारा नगर में जल शुद्धिकरण व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार दूषित और मटमैले पानी की शिकायतों के बाद कांग्रेस पार्षदों ने जल शुद्धिकरण केंद्र (फिल्टर प्लांट) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दावा किया गया कि पानी शुद्ध करने के लिए आवश्यक फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक पूरी तरह समाप्त था। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में 13 जुलाई 2026 के बाद किसी भी नई सामग्री की एंट्री दर्ज नहीं मिली। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त रासायनिक उपचार के बिना ही नगरवासियों को पानी क
Prem Nirmalkar
21 Jul 2026



























