Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर भेजी ‘खोपड़ी’ की रिपोर्ट जबलपुर लैब से आई, हाईकोर्ट ने कहा-गलत रिपोर्ट देने वालों पर कार्रवाई करें या ACS होम हाजिर हों

मप्र हाईकोर्ट ने कटनी हत्या मामले में शव की खोपड़ी की एफएसएल जांच की गलत रिपोर्ट जारी करने वालों पर सात दिन में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। कार्रवाई नहीं होने पर एसीएस को स्वयं अदालत में उपस्थित होकर जवाब देना होगा। 
सागर भेजी ‘खोपड़ी’ की रिपोर्ट जबलपुर लैब से आई, हाईकोर्ट ने कहा-गलत रिपोर्ट देने वालों पर कार्रवाई करें या ACS होम हाजिर हों
फाइल फोटो

जबलपुर। कटनी में हुई एक हत्या के मामले में शव की खोपड़ी की एफएसएल जांच की गलत रिपोर्ट भेजने वालों पर 7 दिनों में कार्रवाई करने के आदेश मप्र हाईकोर्ट ने गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को दिए हैं।  जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की डिवीजन बेंच ने साफ तौर पर कहा है कि कार्रवाई न होने पर खुद एसीएस को हाजिर होकर जवाब देना होगा। मामले पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

हत्या के बाद लाश चूना भट्टा में फेंक दी थी

मामला कटनी जिले के कुठला थानांतर्गत कछगवां में सिमको कंपनी के चूना भट्टा के मैनेजर समनू प्रसाद विश्वकर्मा की हत्या से संबंधित है। दरअसल, 20 जून 2024 को समनू की हत्या कर उसकी लाश चूना भट्टा में फेंक दी गई थी। इस मामले में कटनी की जिला सत्र न्यायालय ने 16 दिसंबर 2025 को एक महिला समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसी फैसले को चुनौती देकर पांचों आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट ने कहा- ‘न्यायपालिका को सरकारी विभाग न समझे सरकार’, बजट के लिए ठोस समाधान निकालने के दिए निर्देश

एसीएस को कार्रवाई के सशर्त निर्देश

मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने पाया था कि शव की खोपड़ी जांच के लिए सागर लैब भेजी गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट जबलपुर लैब से जारी की गई। गलत रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बेंच ने गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को जवाब पेश करने के निर्देश दिए थे। मामले पर आगे हुई सुनवाई के दौरान आवेदकों की ओर से अधिवक्ता विजित साहू हाजिर हुए। सुनवाई के बाद बेंच ने गृह विभाग के एसीएस को कार्रवाई के सशर्त निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: मप्र में 11 IAS अफसरों के तबादले, सागर के कमिश्नर अनिल सुचारी बने वेयरहाउस कार्पोरेशन के MD, नेहा मारव्या एसटी फाइनेंस में MD बनीं

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts