Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची

400 शिक्षकों के आवेदन खारिज, पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए कई तबादले रोके; विभाग अब ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की तैयारी में,शिक्षा विभाग की ओर से जांच-पड़ताल के बाद पात्र पाए गए शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। तबादले के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।
छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभागीय जांच और समीक्षा के बाद करीब 700 शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, पात्रता और विभागीय मापदंड पूरे नहीं करने वाले करीब 400 शिक्षकों के तबादला आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग ने तबादला प्रक्रिया में विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूलों की व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही है।

700 शिक्षकों को मिली नई पदस्थापना

शिक्षा विभाग की ओर से जांच-पड़ताल के बाद पात्र पाए गए शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। तबादले के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।

पढ़ाई के बीच नहीं लिया जोखिम

विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया में स्कूलों की मौजूदा स्थिति, छात्र संख्या और शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखा। जिन स्थानों पर शिक्षकों के तबादले से पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना थी, वहां स्थानांतरण को रोकने या आवेदन पर विचार नहीं करने का निर्णय लिया गया।

1700 आवेदनों की हुई जांच

स्थानांतरण प्रक्रिया की शुरुआत में शिक्षा विभाग को करीब 1700 शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक जांच के बाद संशोधित सूची में लगभग 1100 नाम शामिल किए गए। इसके बाद अंतिम चरण में आवेदनों की पात्रता और विभागीय दिशा-निर्देशों के आधार पर दोबारा परीक्षण किया गया।

400 आवेदन जांच में बाहर

अंतिम जांच के दौरान करीब 400 प्रकरण विभागीय नियमों और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद इन आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया। विभाग ने केवल पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों के ही स्थानांतरण आदेश जारी किए।

अब ऑनलाइन होगा शिक्षकों का ट्रांसफर!

शिक्षा विभाग अब भविष्य में स्थानांतरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और आसान बनाने की तैयारी में है। इसके लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

आवेदन से आदेश तक पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षक स्वयं पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की स्थिति, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया भी डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। इससे शिक्षकों को आवेदन की स्थिति जानने में आसानी होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

दूसरे राज्यों के मॉडल का भी होगा अध्ययन

ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले शिक्षा विभाग दूसरे राज्यों में लागू सफल ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम का अध्ययन कर रहा है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ के लिए ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी, जिसमें आवेदन से लेकर अंतिम पदस्थापना तक की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

विभाग का फोकस शिक्षक भी संतुष्ट, पढ़ाई भी प्रभावित न हो

मौजूदा स्थानांतरण प्रक्रिया में विभाग ने प्रशासनिक जरूरतों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी है। अब भविष्य में ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने पर तबादलों की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts