Raipur:छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभागीय जांच और समीक्षा के बाद करीब 700 शिक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं करीब 400 शिक्षकों के स्थानांतरण आवेदन विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक मापदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए हैं। तबादला प्रक्रिया के दौरान विभाग ने विद्यार्थियों की पढ़ाई को सबसे अधिक प्राथमिकता दी। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूलों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में
PREM
8 Aug 2026



























