Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :सुकमा में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा; गर्भवती होने पर सामने आया मामला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की पहचान आरोपियों से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। गर्भवती होने पर मामला सामने आया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मेडिकल परीक्षण जारी है।
सुकमा में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा; गर्भवती होने पर सामने आया मामला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले नाबालिग लड़की की पहचान दो युवकों- मड़कम हिंगा (अर्जुन) और राहुल सोड़ी (रूपेश) से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों आरोपी अलग-अलग गांवों में रहते हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: CG News: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 3 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

प्यार का झांसा देकर शोषण

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने लड़की से बातचीत शुरू की और उसे प्यार और शादी का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे।

गर्भवती होने पर खुला मामला

करीब ढाई महीने पहले लड़की को पेट दर्द की शिकायत हुई। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तो जांच में पता चला कि वह लगभग 2 महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने दोनों युवकों के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: CG News : 61 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा: 22 हजार शेल कंपनियां बेनकाब, ऐसे चल रहा था फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल

3 जून को परिवार ने गादीरास थाने में शिकायत दर्ज कराई। FIR के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें 6 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts