PlayBreaking News

CG News:दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 3 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

दंतेवाड़ा के बारसूर क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 IED निष्क्रिय कर भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, वायरलेस सेट और नक्सली सामग्री बरामद की। सभी जवान सुरक्षित लौटे।पुलिस का मानना है कि नक्सलियों ने इस सामग्री को सुरक्षा बलों पर हमले और क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था।
Follow on Google News
दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 3 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी (IED) बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किए गए। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार संबंधी सामग्री, वायरलेस सेट, वर्दी और साहित्य भी जब्त किया गया है।

खुफिया सूचना पर चलाया गया संयुक्त अभियान

शनिवार को मिली खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 195वीं वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद तत्काल बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया गया।

CG News: डॉक्टरों ने मृत बताया, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ युवक! एम्बुलेंस में हिले हाथ-पैर, VIDEO वायरल

तीन IED को किया गया सुरक्षित निष्क्रिय

बीडीएस टीम ने जांच के दौरान तीन आईईडी की पहचान की। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तीनों विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इससे संभावित बड़े नुकसान को टालने में सफलता मिली।

जंगल में मिला विस्फोटक और हथियारों का जखीरा

ऑपरेशन के दौरान आसपास के क्षेत्र में की गई अतिरिक्त सर्चिंग में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया युद्ध सामग्री का बड़ा भंडार भी बरामद हुआ। जब्त सामग्री में बीजीएल, .303 रायफल से संबंधित उपकरण, एयर रायफल, विभिन्न प्रकार की मैगजीन, कारतूस, वायरलेस सेट, गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, गैर-विद्युत विस्फोटक और 51 एमएम बम शामिल हैं।

रायपुर में स्वच्छता पर निगम की सख्ती: इंडियन कॉफी हाउस समेत चार प्रतिष्ठानों पर 9500 रुपए का जुर्माना

वर्दी, संचार उपकरण और नक्सली साहित्य भी मिला

सुरक्षाबलों ने दूरबीन, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट, बैटरियां, इलेक्ट्रिक स्विच, टेलीफोन वायर, नक्सली वर्दी, कॉम्बैट बेल्ट और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। इसके अलावा दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री को नक्सलियों ने भविष्य में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से डंप कर रखा था। समय रहते सामग्री की बरामदगी से नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल हो गई।

CG News : 61 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा: 22 हजार शेल कंपनियां बेनकाब, ऐसे चल रहा था फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल

सभी जवान सुरक्षित लौटे

सफल ऑपरेशन के बाद संयुक्त बलों के सभी जवान सुरक्षित रूप से अपने बेस कैंप लौट आए। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और नक्सल विरोधी अभियान जारी रखे हुए हैं।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts