रायपुर में सराफा व्यापारी से 1 करोड़ की लूट :बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से किया हमला, सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार

रायपुर के खरोरा इलाके में सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घायल मैनेजर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से किया हमला, सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपए के जेवरात की लूट हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर सोने-चांदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित का नाम टीकाराम शर्मा है, जो ‘महावीर ज्वैलर्स’ में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। यह दुकान जैन परिवार द्वारा संचालित है और इलाके में इसकी दो ब्रांच हैं।

कैसे हुई वारदात?

मंगलवार शाम टीकाराम एक ब्रांच से जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच जा रहे थे। रास्ते में आंधी-बारिश के कारण वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए। जैसे ही वे आगे बढ़े, 2-3 बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और तलवार से सिर पर वार किया। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर भाग निकले।

हमले में टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इलाके में नाकेबंदी, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में रिश्तों का खून! पत्नी से विवाद के बाद जीजा ने ससुराल में की फायरिंग, दो सालियों को मारी गोली; एक की मौत

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह वारदात प्लानिंग के तहत की गई लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts