PlayBreaking News

Raipur News:छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल खत्म: 13 साल से प्रमोशन नहीं, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर कलेक्टर को दी ज्ञापन

पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर प्रदेशभर के पटवारी हड़ताल पर, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रदेशभर के पटवारी सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर उन्होंने जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। रायपुर जिले के पटवारियों ने भी दशहरा मैदान में एकत्र होकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल खत्म: 13 साल से प्रमोशन नहीं, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर कलेक्टर को दी ज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को प्रदेशभर के पटवारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। पटवारी संघ ने पदोन्नति में लंबित प्रक्रिया शुरू करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। रायपुर सहित प्रदेश भर के पटवारियों ने प्रदर्शन कर शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Bilaspur News: ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार: छात्रा से दोस्ती कर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ठगा, नेपाल में उड़ाए पैसे

पटवारियों की हड़ताल से राजस्व व्यवस्था प्रभावित

प्रदेशभर के पटवारी सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर उन्होंने जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। रायपुर जिले के पटवारियों ने एकत्र होकर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

Raipur News: रायपुर में 600 किरायेदारों की पुलिस जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ; अवैध प्रवासियों पर सख्त अभियान

13 साल से नहीं मिला प्रमोशन

पटवारी संघ का कहना है कि वर्ष 2013 के बाद से आज तक किसी भी पटवारी को पदोन्नति नहीं मिली है। इससे कर्मचारियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। संघ की मांग है कि वरिष्ठता और विभागीय परीक्षा के आधार पर राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार पद पर 50-50 प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान लागू किया जाए।

/img/129/1785765767453

राजस्व निरीक्षकों की भारी कमी का दावा

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों के कई पद खाली हैं। यदि वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति दी जाती है तो विभाग में रिक्त पद भरने के साथ प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी।

Raipur News: रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

वेतन विसंगति दूर करने की मांग

पटवारी संघ ने वेतन विसंगति को भी बड़ा मुद्दा बताया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन संबंधी असमानता बनी हुई है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से जल्द वेतन संरचना में सुधार करने की मांग की।

आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी

संघ ने कहा कि फिलहाल एक दिवसीय हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रांतीय स्तर पर बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।

Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

कलेक्टर के आश्वासन से आंदोलन खत्म 

छत्तीसगढ़ में प्रदेशभर के पटवारी संघ रायपुर जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि आज छग पटवारी संघ रायपुर में कलेक्ट्रट परिसर में 250 पटवारी अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। राजधानी रायपुर सहित जिलों भर के पटवारीयों ने जिला मुख्यालयों में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 के बाद से आज तक पटवारियों को पदोन्नति नहीं मिली है, जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है। संघ का कहना है कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों के कई पद लंबे समय से खाली हैं। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने पटवारी संघ के मांग को पर सरकार से चर्चा कर जल्द ही समाधान करने का आश्वासन के बाद ही हड़ताल खत्म किया। 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts