Chhattisgarh News : सुकमा में नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Follow on Google News
Chhattisgarh News : सुकमा में नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो सहयोगियों मंतोष मंडल (28) और एस. नार्गाजुन (30) को गिरफ्तार किया। सुकमा में जारी नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत नक्सलियों के आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जानकारी एकत्र की जा रही है। इस दौरान नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन के शहरी आपूर्ति नेटवर्क की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को बुधवार को पटनमपारा की ओर रवाना किया गया था।

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर पकड़ा

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक मकान की घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के सहयोगियों के कब्जे से दो किलोग्राम यूरिया पाउडर, दो डिब्बा पोटेशियम नाइट्रेट, तीन डिब्बा विस्फोट पाउडर, एक टिफिन बम, दो डेटोनेटर, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया। [caption id="attachment_77442" align="aligncenter" width="600"] नक्सली (फाइल फोटो)[/caption] अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को जानकारी दी कि वे 2020 से पीएलजीए को बारूद, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी और राशन सामग्री की आपूर्ति में शामिल हैं। पीएलजीए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सशस्त्र शाखा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts