Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, BSF के दो जवान घायल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, BSF के दो जवान घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह उस समय हुई जब गरपा गांव के पास स्थित बीएसएफ के शिविर से उसकी ‘रोड ओपनिंग पार्टी' (आरओपी) गश्त पर निकली थी। आरओपी संवेदनशील मार्गों पर और अति गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान सड़क पर सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ‘रोड ओपनिंग पार्टी' बीएसएफ के शिविर और गरपा गांव के बीच थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बीजापुर में कोबरा के दो कमांडो हुए घायल

जंगली क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशिष्ट इकाई ‘कोबरा के दो कमांडो पड़ोसी बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में घायल हो गए। सुकमा जिले में 12 जनवरी को नक्सलियों के विस्फोट में 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई और बीजापुर जिले में इसी तरह के प्रेशर आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में दो दिन पहले दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बीजापुर जिले में 6 जनवरी को नक्सलियों द्वारा एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिए जाने की घटना में आठ पुलिस कर्मियों और उनके असैन्य चालक की जान चली गई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts