Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर... जशपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवकों की मौत; हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर... जशपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवकों की मौत; हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसे में एक बाइक में लगी आग

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तुमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंझियाडीह गांव के पास शुक्रवार शाम को यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर पास ही के गांव जा रहे थे। जब वह गंझियाडीह गांव के करीब पहुंचे तब उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक में आग लग गई। इस घटना में तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतकों में से तीन की पहचान खगेश्वर धोबी, चंदन नायक और उमाशंकर के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर लिखा- जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में चार युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts