Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम पप्पू यादव था, जो मिंगाचल में 22वीं बटालियन में तैनात था।
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम पप्पू यादव था, जो मिंगाचल में 22वीं बटालियन में तैनात था।

    सर्विस राइफल से खुद के गले पर चलाई गोली

    जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली चला दी। गोली सिर को चीरते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

    सुसाइड की वजह अब तक साफ नहीं

    बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान पप्पू यादव ने अपनी लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी। जैसे ही घटना की सूचना मिली, नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले में चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ठाकुरी गांव का रहने वाला था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts