Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, 86 वर्षीय बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम; सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, 86 वर्षीय बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम; सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती
Chhattisgarh Corona Casesछत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। राजनांदगांव के रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने पर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में हुई जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया अंतिम संस्कार

मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की निगरानी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रायपुर के कन्हारपुरी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे समय स्वास्थ्य कर्मी पीपीई किट पहनकर मौजूद रहे और सभी सावधानियां बरती गईं।

परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शहर में कोई नया संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के ताजा आंकड़े

  • कुल मामले : 107
  • सक्रिय मरीज : 51
  • अब तक मौतें : 1
  • ठीक हुए मरीज : 56
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts