PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 :10वीं में 3 छात्रों ने हासिल की टॉप पोजिशन, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी, टॉपर्स को डेढ़- डेढ़ लाख रु. देगी सरकार

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3,20,535 विद्यार्थियों ने नामांकन फार्म भरा था। इनमें से 77.15% छात्र-छात्राएं सफल रहे, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5% अधिक है।
Follow on Google News
10वीं में 3 छात्रों ने हासिल की टॉप पोजिशन, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी, टॉपर्स को डेढ़- डेढ़ लाख रु. देगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड एग्जाम के परिणाम जारी किए। बता दें इस वर्ष 10 और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: 77.15% छात्र पास

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3,20,535 विद्यार्थियों ने नामांकन फार्म भरा था। इनमें से 77.15% छात्र-छात्राएं सफल रहे, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5% अधिक है।

साय बोले- शानदार परिणाम रहा, टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देगी सरकार

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के शानदार परिणाम पर सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक बार बेटियों ने अपने रिजल्ट से सभी को प्रभावित किया, उन्होंने सभी होनहार छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस परिणाम के लिए बधाई दी है। साथ ही छत्तीसगढ़ बोर्ड को सफल आयोजन के लिए बधाई। साय ने अंत में टॉपर छात्रों को 1.5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

10वीं बोर्ड के टॉपर्स

  • महासमुंद की संध्या नायक – 594 अंक
  • महासमुंद की परीरानी प्रधान– 594 अंक
  • मुंगेली के अंशुल शर्मा – 99% (संयुक्त तीसरा स्थान)
  • टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
  • राज्य सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की है।
  • /img/95/1777472744149
     

पेपर लीक से रिजल्ट में देरी

  • इस बार हिंदी पेपर लीक होने के कारण 10वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी, जिससे परिणाम जारी होने में देरी हुई।
  • 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: 83.04% सफलता
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 83.04% छात्र पास हुए हैं।

12वीं बोर्ड टॉपर्स 

  • जिज्ञासु वर्मा (बलौदाबाजार)– 98.60% (प्रथम स्थान)
  • ओमनी वर्मा (बेमेतरा) – 98.20% (द्वितीय स्थान)
  • कृष महंत (रायगढ़) – 97.80% (तृतीय स्थान)
  • टॉप-10 में कुल 43 छात्रों ने जगह बनाई। जिज्ञासु वर्मा ने आगे इंजीनियर बनने की इच्छा  जताई है। 
/img/95/1777473157418

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

लड़कियां: 86.04% पास,लड़के: 78.86% पास, हर साल की तरह इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिससे उनकी निरंतर बढ़त साफ दिखती है। 

पिछले वर्षों का ट्रेंड (12वीं)

2025: 81.87% 2024: 80.74% 2023: 79.96% 2022: 79.30%

छत्तीसगढ़ बोर्ड का 2026 का परिणाम कई मायनों में खास रहा।छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है।

कब हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षा

10वीं परीक्षा: 21 फरवरी – 13 मार्च 2026
12वीं परीक्षा: 20 फरवरी – 18 मार्च 2026

ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं:
[https://cg.results.nic.in/](https://cg.results.nic.in/)

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts