Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला :12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगा एग्जाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 14 मार्च को हुई 12वीं हिंदी परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से आयोजित होगी। सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र और साइबर पुलिस जांच के बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है।
12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगा एग्जाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। मंडल के आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को हुई हिंदी की परीक्षा अब मान्य नहीं मानी जाएगी। यह परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी।

    पेपर लीक के बाद लिया गया फैसला

    बताया गया कि 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में हिंदी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आई थी। मामले को गंभीर मानते हुए इसकी शिकायत साइबर थाने में की गई और सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

    जांच के बाद परीक्षा निरस्त

    इस मामले को लेकर 23 मार्च 2026 को मंडल की परीक्षा समिति की बैठक हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति ने हिंदी की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया। बोर्ड ने माना कि प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के कारण यह कदम उठाया गया है।

    /img/15/1774278213275

    10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा

    अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, 9:10 बजे प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे और 9:15 बजे से परीक्षा लिखना शुरू होगी।

    छात्रों को नई समय-सारणी देखने की सलाह

    मंडल ने छात्रों से कहा है कि वे नई परीक्षा तिथि और समय का ध्यान रखें और उसी के अनुसार तैयारी करें। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव भी किया जा सकता है। यदि उस दिन कोई छुट्टी घोषित होती है, तब भी परीक्षा तय समय पर ही होगी।

    Breaking News

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर

    बताया जा रहा है कि 13 मार्च की रात एक टेलीग्राम ग्रुप में हिंदी का प्रश्नपत्र होने का दावा करते हुए एक तस्वीर साझा की गई थी। इस इमेज में 15 सवाल लिखे थे और पहले पेज पर ‘B’ सेट लिखा हुआ था। कुछ ही मिनटों में यह इमेज हजारों छात्रों तक पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें: MP OBC Reservation: 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट की सख्ती, 2 अप्रैल तक जवाब; 16 से फाइनल सुनवाई

    परीक्षा से पहले ही मिल गए थे वही सवाल

    जब 14 मार्च को सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई, तो सेट ‘बी’ में वही सवाल और उसी क्रम में पूछे गए जो वायरल तस्वीर में थे। इससे साफ हो गया कि परीक्षा शुरू होने से करीब 10 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो चुका था।

    साइबर पुलिस कर रही जांच

    पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड अधिकारियों ने सिविल और साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रश्नपत्र आखिर कैसे और कहां से लीक हुआ।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts