Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhatarpur Rape Case : दुष्कर्म के आरोपी ने पहाड़ी पर चढ़कर खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले पुलिस को बताई थी लोकेशन

Follow on Google News
Chhatarpur Rape Case : दुष्कर्म के आरोपी ने पहाड़ी पर चढ़कर खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले पुलिस को बताई थी लोकेशन
छतरपुर। जिले के ग्राम मौराहा में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मारने के आरोपी ने खुद के सिर में गोली मार ली। आरोपी ने मंगलवार सुबह खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी लोकेशन एसपी को बताई। पुलिस जब आरोपी की लोकेशन पर पहुंची और उसे पकड़ने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो घबराकर उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। [caption id="attachment_136738" align="aligncenter" width="591"] घटना से पहले आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।[/caption]

पुलिस के सामने खुद को मारी गोली

मंगलवार की सुबह आरोपी ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर बताया कि वह ग्राम पुछी की पहाड़ी पर है और उसके ऊपर बलात्कार के झूठे आरोप लागए हैं। फेसबुक के माध्यम से जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस टीम पुछी के लिए रवाना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब युवक गांव की पहाड़ी के ऊपर खड़ा हुआ था। जैसे ही पुलिस सामने पहुंची, युवक ने अपने पास मौजूद कट्टे से अपनी ही कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी भोला अहिरवार द्वारा स्वयं को गोली मारे जाने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। देखें वीडियो

आरोपी ने पीड़िता समेत 3 पर चलाई थी गोली

छतरपुर जिले के ग्राम मौराहा में दुष्कर्म के एक आरोपी ने पीड़िता समेत परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीड़िता और उसका चाचा घायल है। पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसके चाचा को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।  

क्या है पूरा मामला

करीब 3 माह पहले मौराहा निवासी भोला अहिरवार (28) ने गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। तभी से फरार भोला सोमवार सुबह 10 बजे अवैध हथियार लेकर पीड़िता के घर में घुस गया। उसने पीड़िता से समझौता करने का दबाव बनाया। इस दौरान भोला ने पीड़िता के दादा गजराज (65) के सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। भोला ने पीड़िता और उसके चाचा गयादीन (23) को भी गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद भोला एक युवक की बाइक छीनकर ले गया। अतरार के गोविंद कुशवाहा ने पुलिस को बाइक छीनने की शिकायत की है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts