
स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गजों को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा आखिरी बाधा पार नहीं कर सके और फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से गुरुवार को टाइब्रेक में 1.5 – 0.5 से हार गए। क्लासिकल मुकाबले बराबरी पर रहने के बाद फाइनल टाइब्रेक तक गया। दूसरा 25 प्लस 10 टाइब्रेक मुकाबला 22 चालों के बाद ड्रॉ रहा। नॉर्वे के महान खिलाड़ी कार्लसन ने पहला मुकाबला जीतने के बाद रक्षात्मक खेल दिखाया। कार्लसन की विश्व कप में यह पहली जीत है, लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप पांच बार जीत चुके हैं।
प्रज्ञानानंदा ने पेश की कड़ी चुनौती
‘फूड पॉइजनिंग’ से जूझ रहे कार्लसन पहले क्लासिकल गेम में अपनी लय में नहीं दिखे, लेकिन उन्होंने इसके बाद जबर्दस्त वापसी की। उन्हें भारत के 18 वर्ष के प्रज्ञानानंदा से कड़ी चुनौती मिली और 45 चालों के बाद ही वह जीत सके। दूसरे मुकाबले में हालांकि उन्होंने दबदबा बनाया और आसानी से जीते। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को दो क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे थे, जिससे मुकाबला टाइब्रेक में खिंचा। प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारूआना को हराकर कार्लसन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई थी।
🏆 Magnus Carlsen is the winner of the 2023 FIDE World Cup! 🏆
Magnus prevails against Praggnanandhaa in a thrilling tiebreak and adds one more prestigious trophy to his collection! Congratulations! 👏
📷 Stev Bonhage #FIDEWorldCup pic.twitter.com/sUjBdgAb7a
— International Chess Federation (@FIDE_chess) August 24, 2023
हमें प्रज्ञानानंदा पर गर्व – PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- फिडे विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए हमें प्रज्ञानानंदा पर गर्व है! उन्होंने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और फाइनल में दुर्जेय मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं।
We are proud of Praggnanandhaa for his remarkable performance at the FIDE World Cup! He showcased his exceptional skills and gave a tough fight to the formidable Magnus Carlsen in the finals. This is no small feat. Wishing him the very best for his upcoming tournaments. pic.twitter.com/KXYcFRGYTO
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2023
पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने फाइनल के बाद ट्वीट कर लिखा- प्रज्ञानानंदा कैंडिडेट्स में जगह बनाकर लौटेगा और यह शानदार नतीजा है।
Praggnanandhaa can come back with a candidates spot and a truly wonderful result.@FIDE_chess #FIDEWorldCup2023
— Viswanathan Anand (@vishy64theking) August 24, 2023
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कार्लसन को बधाई देते हुए लिखा- आखिर में मैग्नस की जीत। अभी तक वह इसी टूर्नामेंट को जीत नहीं सका था और अब यहां खिताब जीत लिया। फिडे विश्व कप 2023 विजेता मैग्नस कार्लसन को बधाई।
In the end, it's Magnus! His persistence is rewarded with a victory in the only tournament that eluded him so far! Congratulations to the #FIDEWorldCup2023 winner Magnus Carlsen!
— Viswanathan Anand (@vishy64theking) August 24, 2023