PlayBreaking News

बांग्लादेश :शेख हसीना विरोधी नेता हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा, 2 न्यूज चैनल्स सहित अवामी लीग के ऑफिस में आगजनी

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भालुका में हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाते दिख रहे हैं।
Follow on Google News
शेख हसीना विरोधी नेता हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा, 2 न्यूज चैनल्स सहित अवामी लीग के ऑफिस में आगजनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ढाका। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। गुरुवार देर रात राजधानी समेत कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने देश के दो सबसे बड़े अखबारों—डेली स्टार और प्रोथोम अलो के कार्यालयों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

    मीडिया संस्थानों को निशाना बनाए जाने से देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल उस्मान हादी उन प्रमुख चेहरों में शामिल थे, जिन्होंने जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर रेफर किया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद छह दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

    Twitter Post

    हिंदू युवक की बेहरमी से हत्या

    बीबीसी बांग्ला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की इस हिंसा में धर्म के अपमान के आरोप में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतारा गया। हमलावरों ने पहले युवक को बुरी तरह पीटा, फिर उसकी नग्न अवस्था में शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात भालुका इलाके में हुई।

    घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें भीड़ को ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

    पत्रकार पर फायरिंग 

    बांग्लादेश के खुलना जिले में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरंगघाटा थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) शाहजहां अहमद ने बताया कि यह वारदात गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई।

    मृतक पत्रकार की पहचान इमदादुल हक मिलन के रूप में हुई है, जो शालुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मिलन शालुआ बाजार में एक चाय की दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और मिलन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts