Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर आयकर विभाग की रेड,बैस्टियन रेस्टोरेंट पर जांच; मुंबई-बेंगलुरु में एक साथ कार्रवाई

मुंबई में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत हुई। मुंबई और बेंगलुरु में एक साथ रेड की गई। शिल्पा शेट्टी की रेस्टोरेंट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है।
बैस्टियन रेस्टोरेंट पर जांच; मुंबई-बेंगलुरु में एक साथ कार्रवाई
Shilpa-Shetty
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बैस्टियन (Bastian) रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स गड़बड़ियों की जांच के लिए की जा रही है।

    मुंबई और बेंगलुरु में एक साथ कार्रवाई

    सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की कई टीमें सुबह से ही शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। इसी मामले में मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु में भी रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

    टैक्स अनियमितताओं का शक

    आयकर विभाग को शक है कि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं। फिलहाल इस मामले में शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    एक दिन पहले दर्ज हुआ था केस

    बुधवार को बेंगलुरु पुलिस ने बैस्टियन समेत दो रेस्टोरेंट्स के खिलाफ तय समय से ज्यादा देर तक संचालन करने के आरोप में केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि Bastian Garden City रेस्टोरेंट में शिल्पा शेट्टी की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है।

    शिल्पा शेट्टी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    रेस्टोरेंट पर केस दर्ज होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप गलत और बिना आधार के हैं। उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश बताया।

    बैस्टियन रेस्टोरेंट का मालिकाना पक्ष

    Bastian Garden City रेस्टोरेंट को Bastian Hospitality चलाती है, जिसकी शुरुआत कारोबारी रंजीत बिंद्रा ने की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में इस रेस्टोरेंट में निवेश किया था।

    जांच के बाद होगा खुलासा

    इनकम टैक्स विभाग ने चर्च स्ट्रीट स्थित Bastian पब पर भी छापा मारा है। हालांकि अभी तक जांच से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर स्थिति साफ हो पाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts