Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jabalpur News:चेक बाउंस मामले में आरोपी को 6 महीने की सजा, 4.10 लाख रुपये भुगतान का भी आदेश

चेक बाउंस के एक मामले में जिला अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए 6 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने परिवादी को ब्याज सहित 4.10 लाख रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।
चेक बाउंस मामले में आरोपी को 6 महीने की सजा, 4.10 लाख रुपये भुगतान का भी आदेश
AI GENERATED IMAGE

जबलपुर। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वंदना सिंह की अदालत ने विवादित चेक पर हस्ताक्षर का मिलान होने के बाद कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के आशीष बजाज को दोषी माना। अदालत ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया।

परिवाद में लगाए गए थे आरोप

परिवादी नरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिशियल साइन आशीष बजाज और यशोदा बजाज के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों द्वारा दो लाख रुपये का चेक दिया गया था। बैंक में पेश करने पर वह चेक बाउंस हो गया था।

ये भी पढ़ें: 'मैं गे हूं...' सबसे अजीब अफवाह पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुश्किल समय में दोस्तों ने दिया साथ

भुगतान नहीं होने पर पहुंचा मामला कोर्ट

परिवादी का कहना था कि चेक बाउंस होने के बाद कई बार राशि की मांग की गई। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय की शरण लेते हुए परिवाद प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें दर्ज की गईं।

Breaking News

साइन मैच ना होने पर हुई पुष्टि

ट्रायल के दौरान अदालत ने विवादित चेक का टेस्ट कराया। जांच में पाया गया कि चेक पर कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आशीष बजाज के ही हस्ताक्षर हैं। इसी आधार पर न्यायालय ने उन्हें मुख्य आरोपी मानते हुए दोषसिद्ध माना।

ये भी पढ़ें: PM Modi France Visit: G7 समिट में ट्रंप से मिलेंगे मोदी, व्यापार-वीजा समेत कई मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

हर्जाने के साथ सजा का आदेश

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वंदना सिंह की अदालत ने आशीष बजाज को 6 महीने के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही परिवादी को 9 प्रतिशत ब्याज सहित कुल 4.10 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया। परिवादी की ओर से अधिवक्ता सचिन अग्रवाल, शीर्ष अग्रवाल और राजेन्द्र नामदेव ने पैरवी की।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts