Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP के दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ! पूर्व विधायक नरेंद्र बाबू ने छोड़ी पार्टी, नेताओं ने किया स्वागत

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व बीजेपी विधायक और पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एनएल नरेंद्र बाबू ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
BJP के दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ! पूर्व विधायक नरेंद्र बाबू ने छोड़ी पार्टी, नेताओं ने किया स्वागत
पूर्व विधायक एनएल नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एनएल नरेंद्र बाबू रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने ‘भारत जोड़ो कन्वेंशन’ के दौरान आयोजित पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कार्यक्रम में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने नरेंद्र बाबू को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कई बड़े नेता रहे मौजूद

नरेंद्र बाबू के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री रामलिंगारेड्डी, गारंटी योजनाओं की क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष एचएम रेवन्ना और पूर्व मंत्री रानी सतीश भी मौजूद रहे। इसके अलावा केपीसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष रमेश बाबू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमंतरायप्पा और पूर्व मेयर रमेश समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नरेंद्र बाबू के कांग्रेस में शामिल होने को कर्नाटक की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा में ओबीसी मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके नेता का कांग्रेस में जाना दोनों दलों के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य में आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल और बढ़ने की संभावना है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts