Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूसरे संडे भी 'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

'मिर्जापुर द मूवी' ने दूसरे रविवार को 13.50 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की 10 दिनों की कुल नेट कमाई 184.95 करोड़ रुपए पहुंच गई है और अब 200 करोड़ से सिर्फ 15.5 करोड़ दूर है।
दूसरे संडे भी 'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओटीटी की मशहूर सीरीज की इस स्पिन-ऑफ फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी अपनी रफ्तार बनाए रखी। दूसरे शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने फिर अच्छी कमाई की। फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' ने दूसरे रविवार को 13.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई 184.95 करोड़ रुपए हो गई है।

पहले दिन से ही दिखा था फिल्म का दम

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा और पहले हफ्ते में इसने अच्छी कमाई की। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 148.48 करोड़ रुपए रहा। यानी पहले सात दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।

दूसरे शुक्रवार को कम हुई कमाई, फिर वीकेंड में बढ़ी रफ्तार

पहले हफ्ते के बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली। दूसरे शुक्रवार को 'मिर्जापुर द मूवी' ने 9.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर फिर रफ्तार पकड़ ली। दूसरे शनिवार यानी रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे रविवार को भी फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। इस तरह दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई फिर मजबूत होती नजर आई। 10 दिनों के कलेक्शन के बाद फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है।

200 करोड़ से सिर्फ 15.5 करोड़ दूर

'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 10 दिनों में भारत में 184.95 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। अब फिल्म को 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए करीब 15.5 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह दूसरे सोमवार या दूसरे मंगलवार तक 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है।

Breaking News

फिल्म में कौन-कौन सितारे हैं?

'मिर्जापुर द मूवी' इसी पॉपुलर क्राइम-ड्रामा फ्रैंचाइजी को सिनेमाघरों तक लेकर आई है। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी एक बार फिर 'कालीन भैया' के किरदार में नजर आए हैं। वहीं अली फजल ने 'गुड्डू पंडित' और दिव्येंदु ने 'मुन्ना भैया' की भूमिका निभाई है। फिल्म में नए किरदारों को भी 'मिर्जापुर' की दुनिया का हिस्सा बनाया गया है। जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रोल में नजर आए हैं। इससे पहले यह किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था। वहीं रवि किशन फिल्म में नए विलेन 'बब्बन यादव' के तौर पर फ्रैंचाइजी में शामिल हुए हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मोहित मलिक, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम किरदारों में हैं।

2 करोड़ की फिल्म ने मचाई धूम! ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची भोपाल, कलाकारों ने सुनाए शूटिंग के अनसुने किस्से

किसने बनाई है 'मिर्जापुर द मूवी'?

'मिर्जापुर द मूवी' की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के जरिए 'मिर्जापुर' की लोकप्रिय दुनिया को ओटीटी से बड़े पर्दे पर लाया गया है। 10 दिनों की कमाई के बाद अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा कितनी जल्दी पार करती है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts