Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज से शुरू हुई चारधाम यात्रा, खुल गए यमुनौत्री-गंगौत्री के कपाट, 20 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

Follow on Google News
आज से शुरू हुई चारधाम यात्रा, खुल गए यमुनौत्री-गंगौत्री के कपाट, 20 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
हरिद्वार। अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। इस यात्रा में श्रद्धालु उत्तराखंड के चार प्रमुख धामों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

2 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

यमुनौत्री-गंगौत्री के कपाट 30 अप्रैल से 22 अक्टूबर तक खुले रहेंगे। 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जो 23 अक्टूबर तक खुले रहेंगे। वहीं 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे और ये यात्रा 6 नवंबर तक चलेगी।

लाखों श्रध्दालुओं ने कराए रजिस्ट्रेशन

इस बार यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। यात्रा कुल 6 महीने तक चलेगी। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगा दी है।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह यात्रा आमतौर पर हरिद्वार या देहरादून से शुरू होती है और लोग इसे सड़क या हेलीकॉप्टर से पूरा करते हैं। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का दावा- भारत 36 घंटे में अटैक करेगा, पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, आज 11 बजे लेंगे कैबिनेट मीटिंग
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts