Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच, कैसी है कराची की पिच, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

Follow on Google News
Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच, कैसी है कराची की पिच, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11
स्पोर्ट्स डेस्क। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज ग्रुप-ए की टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान में करीब 29 साल बाद आईसीसी इवेंट की वापसी हो रही है, ऐसे में मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेंगी कि वह अपने खिताब को डिफेंड करें। पाकिस्तान ने 2017 में यह खिताब जीता था।

कैसी है कराची की पिच

बता दें कि बल्लेबाजों के लिए कराची की पिच को काफी शानदार माना जा सकता है। यही कारण है कि इस मैच में बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। इस पिच पर अब तक खेले गए 78 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 बार जीत हासिल की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में आज टॉस की काफी मुख्य भूमिका होगी। वहीं, कराची के इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 374 रन था। जो एशिया कप 2008 में भारत और हांगकांग के बीच बना था।

कैसे हैं दोनों के आंकड़े

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले की बात करें तो अब तक दोनों कुल 118 बार भिड़े हैं। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। पाक टीम ने 61 बार जीत हासिल की तो न्यूजीलैंड 53 मैचों में अपना परचम लहराने में कामयाब रही। वहीं चार मैच बेनतीजा रहे। वहीं, अगर चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो यहां पाकिस्तान के मुकाबले न्यूजीलैंड बीच साबित हुआ है। दोनों तीन बार यानी 2000, 2006 और 2009 में भिड़े और तीनों ही मुकाबले न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए।

कैसा होगा कराची का मौसम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के पहले मैच के दौरान कराची का मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। बुधवार को कराची में धूप के साथ बहुत गर्म मौसम रहेगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान 32 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 21 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना जताई गई है।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद। न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​डेवॉन कॉन्वे, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी और विलियम ओरूर्क।

भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को

चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

  1. ग्रुप A – भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  2. ग्रुप B – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल

  • 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
  • 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
  • 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
  • 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
  • 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
  • 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
  • 10 मार्च- रिजर्व डे
ये भी पढ़ें- Team India New Jersey : भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा पाकिस्तान का नाम, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शेयर किए फोटोज; जानिए ऐसा क्यों?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts