चैत्र नवरात्रि कल से :मैहर में 10 लाख कदमों से जागेगी भक्ति, किले सी सुरक्षा में होगा मेला

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार 19 मार्च से हो रही है। इस अवसर पर मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में भक्तों का मेला लगेगा। लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मैहर पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। व्यवस्था के लिए एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
मैहर में 10 लाख कदमों से जागेगी भक्ति, किले सी सुरक्षा में होगा मेला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की पहली घंटी बजेगी, विंध्य की पवित्र नगरी मैहर भक्ति के रंग में डूब जाएगी। पहाड़ी पर विराजित मां शारदा धाम में इस बार 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दूर-दूर से आने वाले भक्तों के कदमों के साथ ‘जय मां शारदा’ के जयकारे पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगे। भीड़ के इस महासैलाब को संभालने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था

    • 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
    • 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट निगरानी में
    • संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी
    • सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे  

    श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं 

    • हर पल तैयार जीवन रक्षक इंतजाम
    • श्रद्धालुओं की सुरक्षा सिर्फ भीड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया गया है
    • 20 मेडिकल टीमें मेला परिसर में तैनात
    • 2 एंबुलेंस 3 शिफ्टों में अलर्ट मोड पर
    • मंदिर परिसर में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र
    Uploaded media

    गर्मी में मिलेगी राहत, पानी-छांव का सहारा

    • मार्च की तपती धूप में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए
    • जगह-जगह पानी के टैंकर
    • छांव और विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को राहत मिल सके

    ट्रैफिक प्लान : शहर के बाहर गाड़ियां, अंदर सिर्फ आस्था

    • मैहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार ट्रैफिक प्लान खास रहेगा
    • शहर के बाहर बड़े पार्किंग जोन वहां से शटल सेवा के जरिए मंदिर तक पहुंच सकेंगे
    • शहर के अंदर डायवर्सन प्लान लागू
    • इससे जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

    रेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव

    • 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज
    • सुविधा 18 मार्च से 1 अप्रैल तक लागू
    • स्टेशन पर रेलवे पुलिस और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती

    भंडारा व प्रसाद

    मैहर के मां शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों के लिए नि:शुल्क अन्नकूट प्रसादालय में भोजन की विशेष व्यवस्था है। जिला प्रशासन की देखरेख में मंदिर परिसर और नीचे शहर में भी अनेक स्थानों पर भंडारे और फलहार की व्यवस्था है।

    मैहर माता मंदिर भंडारा-प्रसाद व्यवस्था

    अन्नकूट प्रसादालय : त्रिकूट पर्वत पर स्थित मंदिर में दर्शन के पश्चात अन्नकूट प्रसादालय में भक्तों के लिए वर्ष भर नि:शुल्क भोजन/प्रसाद की व्यवस्था है। निजी व सरकारी भंडारे नवरात्रि के नौ दिनों तक स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और संस्थाओं द्वारा मंदिर की राह में, मां शारदा प्रबंध समिति और प्रशासन के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए जाते हैं।

    मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पूरे इंतजाम

    Uploaded media

    19 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है। मैहर मां शारदा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को पहुंचाने की संभावना है। मंदिर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा की गई है। 

    दिव्या पटेल, एसडीम, मैहर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts