PlayBreaking News

Chaitra Navratri 2026 :चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक रात को करें ये खास उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि की पावन नौ रातों में मां दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है। जानें रात में कौन से सरल उपाय करें – घी का दीपक, कपूर और लौंग, कमल गट्टे की माला से मंत्र जाप, पीली कौड़ियां और अखंड ज्योति – जिन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
Follow on Google News
चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक रात को करें ये खास उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में सच्चे मन से पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। खासकर अगर कोई व्यक्ति धन की कमी या कर्ज से परेशान है, तो नवरात्रि की रात किए गए कुछ सरल उपाय उसे राहत दिला सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी मिल सकती है।

    मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं

    नवरात्रि की हर रात सोने से पहले घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। दीपक की लौ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। यदि संभव हो तो दीपक में थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने की बात कही जाती है।

    कपूर और लौंग का उपाय

    नवरात्रि की रात कपूर और लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और दरिद्रता दूर होने की मान्यता है।

    ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रिि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि; आएगी सकारात्मक ऊर्जा

    कमल गट्टे की माला से मंत्र जाप

    नवरात्रि की रात कमल गट्टे की माला से ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे धन और भाग्य से जुड़े लाभ मिलने लगते हैं।

    पीली कौड़ियों का उपाय

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि की रात एक लाल कपड़े में 5 या 11 पीली कौड़ियां और एक चांदी का सिक्का बांधकर मां दुर्गा के पास रख दें। नवरात्रि समाप्त होने के बाद इसे तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

    ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को 9 दिन चढ़ाएं ये विशेष भोग

    अखंड ज्योति का रखें ध्यान

    अगर घर में नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जलाई गई है, तो रात के समय उसका विशेष ध्यान रखें। इसे सकारात्मक ऊर्जा और मां दुर्गा की कृपा का प्रतीक माना जाता है।

    मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से किए गए ये उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts