Raipur:छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू,अब हर साल अगस्त में आएगा भर्ती कैलेंडर, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

CG कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू, आधार सत्यापन, MCQ परीक्षा, डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तय समयसीमा में नियुक्ति होगी अनिवार्य,छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू,अब हर साल अगस्त में आएगा भर्ती कैलेंडर, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सभी भर्तियां पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। हर साल अगस्त में भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जबकि आधार प्रमाणीकरण, एमसीक्यू परीक्षा और डिजिटल दस्तावेज सत्यापन को अनिवार्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई ट्रिपल मर्डर पत्नी-बेटी समेत 3 हत्याओं में फांसी रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा रवि शर्मा



सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही ये नियम प्रभावी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से काम ठप, जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भटके सैकड़ों लोग

अब पूरी भर्ती होगी ऑनलाइन

नए नियमों के तहत आवेदन से लेकर चयन और नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधार प्रमाणीकरण के साथ प्रोफाइल पंजीयन कराना होगा। आवेदन के दौरान विभाग, पद और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी भरनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

MCQ परीक्षा और मॉडल उत्तर होंगे जारी

भर्ती परीक्षा अब बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Raipur: स्वतंत्रता दिवस पर BJP का मेगा मिशन, बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, 500 से ज्यादा स्कूलों का नाम होगा शहीदों के नाम

कौशल और शारीरिक परीक्षा का नया फॉर्मूला

जिन पदों पर कौशल या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, वहां लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। संबंधित विभाग को तीन माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब नहीं बनेगी वेटिंग लिस्ट

नए नियमों के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद किसी प्रकार की वेटिंग लिस्ट या रिजर्व सूची नहीं बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 15 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र जारी होगा और 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें: Raipur: सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में जारी रहेगी सुनवाई

हर अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल अब हर वर्ष अगस्त में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा। साथ ही व्यावसायिक, शैक्षणिक और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर भी प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी का समय मिल सके।

पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती पर जोर

सरकार का कहना है कि नए नियमों से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल सत्यापन और तय समयसीमा में चयन एवं नियुक्ति से उम्मीदवारों को सुविधा मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी कम होगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts