Raipur:स्वतंत्रता दिवस पर BJP का मेगा मिशन, बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, 500 से ज्यादा स्कूलों का नाम होगा शहीदों के नाम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर संभाग के लिए बड़ा अभियान घोषित किया है। भाजपा का दावा है कि बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर जिले के कुल 92 ऐसे गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जहां अब तक तिरंगा नहीं लहराया गया था। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, शहीद परिवारों का सम्मान और नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर गंज थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपित, शौचालय ले जाते समय हुआ फरार
10 से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान
स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा राष्ट्रभक्ति अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों को केंद्र में रखते हुए 10 से 15 अगस्त तक विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है।
92 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को बस्तर संभाग के 92 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इनमें बीजापुर के 33, नारायणपुर के 9 और बस्तर जिले के 50 गांव शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
10 से 14 अगस्त तक घर-घर संपर्क अभियान
भाजपा कार्यकर्ता 10 अगस्त से 14 अगस्त तक गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों से जोड़ेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिनमें आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में बाइक रैली
जिन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़े मुठभेड़ हुए हैं, वहां विशेष बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में महिला बाइकर्स की टीम भी शामिल होगी। भाजपा का कहना है कि यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और सुरक्षा बलों के सम्मान का संदेश देगी।
शहीद परिवारों का होगा सम्मान
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शहीदों के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें तिरंगा भेंट करेंगे। साथ ही नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया जाएगा। पार्टी ने इसे सामाजिक और राष्ट्रीय जुड़ाव का अभियान बताया है।
ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स पर बड़ा झटका,1 अगस्त से महंगा हुआ हाईवे की सफर
500 से ज्यादा स्कूलों को मिलेंगे शहीदों के नाम
भाजपा ने बस्तर में 500 से अधिक स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का अभियान भी शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इससे नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान की जानकारी मिलेगी और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी।
रायपुर से होगी अभियान की शुरुआत
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव से तिरंगा यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद 10 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी 450 भाजपा मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।












