Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में CBI की रेड : रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा, 23 करोड़ के घोटाले से जुड़े हैं तार

Follow on Google News
इंदौर में CBI की रेड : रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा, 23 करोड़ के घोटाले से जुड़े हैं तार
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल्ली सीबीआई की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार में सीबीआई की टीम ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पर छापा मारा है। दिल्ली से आई सीबीआई टीम को बड़े घोटाले का इनपुट मिला है। दिल्ली सीबीआई के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। अधिकारियों ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए, इसके साथ ही सभी के बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। घर के अंदर भी किसी को प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

कौन से बैंक में अधिकारी थे व्यास

जानकारी के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दिल्ली सीबीआई की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। रिटायर्ड बैंक अधिकारी के मकान नंबर 227 ए में यह कार्रवाई की गई। अलग-अलग गाड़ियों से सीबीआई से टीम पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ओम प्रकाश व्यास बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। उनकी एक बेटी मुंबई और दूसरी बेटी विदेश में रहती है।

23 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है मामला

रिटायर्ड बैंक अधिकारी पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है। उनके नाम पर कई कृषि भूमि मकान होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 23 करोड़ के किसी घोटाले के मामले में ओम प्रकाश व्यास के सभी संबंधियों के यहां यह छापेमार कार्रवाई हुई। बसंत विहार के जिस मकान पर सीबीआई ने छापेमार कार्रवाई की, वहां ओम प्रकाश व्यास नहीं रहते हैं। यहां उनके बेटे और बहू रहते हैं। कुछ कागजातों की तलाशी के लिए सीबीआई की टीम यहां पहुंची थी। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts