अयोध्या में दीपोत्सव की ऐसी भव्य तैयारी, 33 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट, आसमान में दिखेगी रामायण की झलक
अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से लेकर सरयू के घाटों तक फूलों और रंगीन रोशनी से सजावट की गई है। इस बार 56 घाटों पर 33 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 2,100 ड्रोन का शो, लेजर लाइट और रामायण की झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण रहेंगी।

























