फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज, ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

इंदौर। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर की पलासिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह मामला उनके द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। समाजसेवी नीरज याग्निक ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि कश्यप की टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है।
पूरे देश में हो रहा विरोध प्रदर्शन
अनुराग कश्यप के बयान के सामने आने के बाद देशभर में ब्राह्मण समाज सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोगों ने अपनी नाराज़गी जताई। नीरज याग्निक ने भी इंदौर पुलिस से संपर्क कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।“भारत की अखंडता पर चोट” – नीरज याग्निक
समाजसेवी नीरज याग्निक ने कहा कि देश में हिंदू समाज पहले ही कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना कर रहा है और ऐसे समय में फिल्म निर्देशक द्वारा की गई टिप्पणी देश की अखंडता पर चोट है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अनुराग कश्यप ने माफी नहीं मांगी, तो इंदौर में ज़ोरदार विरोध होगा।





















