Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

New Audi Q3 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च, महाराष्ट्र में असेंबलिंग शुरू, इसमें होगा ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम

Audi India ने भारतीय बाजार के लिए बिल्कुल नई Q3 की असेंबलिंग शुरू कर दी है। यह असेंबलिंग छत्रपति संभाजी नगर फैसिलिटी में की जा रही है। नई Q3 SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और Audi का क्वाट्रो (quattro) ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम होगा। नई लग्जरी कार की बुकिंग अभी कई माध्यमों से शुरू हो चुकी है, इसमें ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप शामिल हैं। इस कार को 16 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा।  
New Audi Q3 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च, महाराष्ट्र में असेंबलिंग शुरू, इसमें होगा ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम
SAVWIPL के MD और CEO पीयूष अरोड़ा और Audi इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों, बिल्कुल नई Audi Q3 के साथ।

मुंबई। Audi India ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बिल्कुल नई Q3 का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह प्रोडक्शन Skoda Auto Volkswagen India Private Limited (SAVWIPL) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हो रहा है। लग्जरी SUV की नई जनरेशन को भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ क्वाट्रो (quattro) ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।

लोकल असेंबलिंग बड़ा कदम

लोकल असेंबली शुरू होना Q3 के मार्केट लॉन्च की दिशा में बड़ा कदम है। Audi India इसे SAVWIPL फैसिलिटी में बनाएगी। यह फैसेलिटी भारत में Volkswagen ग्रुप के मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स का हिस्सा है। SAVWIPL  वर्तमान में पुणे के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चलाती है। ऑडी का कहना है कि लोकल प्रोडक्शन से क्वालिटी और इंजीनियरिंग के मामले में ब्रांड के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स भी बने रहेंगे साथ ही उसे भारतीय ग्राहकों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पीयूष अरोड़ा ने कहा कि Q3 का प्रोडक्शन शुरू होना छत्रपति संभाजीनगर फैसिलिटी की क्षमता और भारत में अपने ब्रांड्स के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता को दिखाता है। 

Bajaj Pulsar: N125 मॉडल की भारत में बिक्री बंद, लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने लिया फैसला

फीचर्स

- इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा

-  Q3 में Audi का quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा

- नई Q3 का बाहरी लुक काफी बदला गया है

- इसका कैबिन टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है

- इसके फीचर्स में डिजिटल कॉकपिट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है

- इसमें एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस टेक्नोलॉजी शामिल हैं

- Audi India की वेबसाइट, myAudi Connect ऐप और डीलरशिप के जरिए इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts