PlayBreaking News

Bajaj Pulsar:N125 मॉडल की भारत में बिक्री बंद, लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने लिया फैसला

Bajaj Auto ने भारत में Pulsar N125 की बिक्री बंद कर दी है। कमजोर बिक्री और फीचर्स की कमी के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया। हालांकि बाइक फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही है।
Follow on Google News
N125 मॉडल की भारत में बिक्री बंद, लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने लिया फैसला

Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी Pulsar N125 की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने डीलर्स को इस बाइक की नई सप्लाई रोक दी है। हालांकि बाइक फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही है लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता लगभग समाप्त हो चुकी है। माना जा रहा है कि कमजोर बिक्री के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है।

उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली बिक्री

Bajaj Pulsar N125 को युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि यह 125cc सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाएगी, लेकिन बाइक ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर सकी। ऑटो सेक्टर में Bajaj का पहले भी यही रुख रहा है कि जिन मॉडलों की बिक्री उम्मीद से कम रहती है उन्हें धीरे-धीरे बाजार से हटा दिया जाता है। Pulsar N125 भी अब उसी सूची में शामिल हो गई है।

पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर बनी थी बाइक

Pulsar N125 सिर्फ पुराने मॉडल का अपडेट नहीं थी। इसे कंपनी ने बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया था। इसमें नया इंजन, नया चेसिस और हल्का डिजाइन दिया गया था जिससे इसका वजन लगभग 125 किलोग्राम रखा गया। कंपनी ने इसकी स्टाइलिंग भी बाकी Pulsar मॉडल्स से अलग बनाई थी ताकि यह युवाओं को आकर्षित कर सके।

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से लागू होंगे कई बड़े वित्तीय बदलाव: पासपोर्ट, आधार, क्रेडिट कार्ड और RBI के नए नियमों का पड़ेगा सीधा असर

डिजाइन और फीचर्स बने सबसे बड़ी कमजोरी

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाइक का डिजाइन भारतीय ग्राहकों को ज्यादा पसंद नहीं आया। इसका पतला और लंबा लुक बाजार में मौजूद दूसरी स्पोर्टी 125cc बाइक्स के मुकाबले कम आकर्षक माना गया। वहीं फीचर्स के मामले में भी यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गई। बाइक में न तो TFT डिस्प्ले दिया गया और न ही ABS (Anti-lock Braking System) जैसी सुविधाएं मिलीं जबकि इस सेगमेंट की कई दूसरी बाइक्स में ये फीचर्स उपलब्ध हैं।

Hero और Honda की बाइक्स से मिली कड़ी टक्कर

125cc स्पोर्टी बाइक सेगमेंट में Hero Xtreme 125R और Honda CB125 Hornet जैसी बाइक्स पहले से मजबूत स्थिति में हैं। इन मॉडलों का बड़ा और मस्क्युलर डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर वैल्यू ग्राहकों को ज्यादा पसंद आई जिससे Pulsar N125 को बाजार में जगह बनाना मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र : दोस्तों संग मस्ती पड़ी भारी, स्विमिंग पूल में हेड डाइव लगाते ही गई 25 वर्षीय युवक की जान, देखें वीडियो

विदेशों में जारी रहेगी बिक्री

भारत में बिक्री बंद होने के बावजूद Bajaj Pulsar N125 का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इसे नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचती रहेगी। हालांकि भविष्य में इसी प्लेटफॉर्म पर नया डिजाइन और ज्यादा फीचर्स के साथ कोई नया मॉडल भारतीय बाजार में लौटेगा या नहीं इस पर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts