भोपाल में सरेराह मारपीट:कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

भोपाल के हबीबगंज इलाके में देर रात एक मारपीट का मामला सामने आया। जहां कुछ युवकों ने कार में बैठे दो लोगों को बाहर खींचकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा
AI GENERETAED IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी में देर रात हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे दो युवक घायल हो गए और इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

    कार रोककर बीच सड़क पर हमला

    घटना बीती रात यानि बुधवार करीब 1:30 बजे बंसल वन बिल्डिंग के बाहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 4-5 युवक अचानक आए और कार में बैठे दो युवकों को जबरन बाहर निकाल लिया। इसके बाद दोनों को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से पीटा गया। करीब 10 मिनट तक चले इस हंगामे के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

    पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

    पीड़ित दर्पण सिंह के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए रेस्टोरेंट गया था, जहां उसकी पहचान की एक युवती से कहासुनी हो गई। वहीं से विवाद बढ़ा और आरोप है कि युवती ने अपने परिचितों को बुला लिया। जब वे रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो आरोपी पहले से मौके पर मौजूद थे। कार रुकते ही उन्होंने हमला कर दिया और बिना किसी डर के बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

    लड़कियों ने किया बीच बचाव

    हमले के दौरान दर्पण के साथ मौजूद उसके दोस्त को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती नजर आईं, लेकिन हमलावर नहीं रुके। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवकों को कॉलर पकड़कर नीचे गिराते हैं और कई लोग मिलकर पिटाई करते हैं। घटना के बाद पीड़ितों में दहशत का माहौल है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts