Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी मीडिया टीम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और सदस्यों की नई सूची जारी कर दी गई है।
बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी मीडिया टीम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और सदस्यों की नई सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

    सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा

    /img/116/1775147265101

     

    जारी सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों से कई नेताओं को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनमें रायसेन से बृजगोपाल लोधा, भोपाल से मिलन भार्गव और पवन दुबे, इंदौर से आलोक दुबे, उज्जैन से राकेश पंड्या, ग्वालियर से राजलक्ष्मण सिंह, बैतूल से विशाल बत्रा, जबलपुर से श्रीकांत साहू और सागर से प्रदीप राजौरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    प्रदेश प्रवक्ताओं की लंबी सूची जारी

    /img/116/1775147407888

     

    /img/116/1775147424890

     

    बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की भी बड़ी सूची जारी की है, जिसमें विधायक और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें बुुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, सीधी से कुंवर सिंह टेकाम, इंदौर से उषा ठाकुर, बालाघाट से गौरव पारधी, जबलपुर से नीरज सिंह लोधी, कटनी से संजीव जायसवाल, नीमच से दिलीप परिहार, हरदा से संजय शाह, बैतूल से डॉ. योगेश पंडाग्रे, खंडवा से छाया मोरे सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, दतिया, अनुपपुर, झाबुआ जैसे जिलों से भी कई नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है जिससे पार्टी का मीडिया नेटवर्क और मजबूत होगा।

    ये भी पढ़ें: High Court News : शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

    मीडिया पैनलिस्ट की भी नई टीम बनी

    /img/116/1775147653243

     

    /img/116/1775147665427

     

    /img/116/1775147679120

    मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर भी बड़ी संख्या में नाम घोषित किए गए हैं। रीवा से ब्रजेश पांडे, भोपाल से योगेश गुप्ता, गुनजन चौकसे, वंदना त्रिपाठी, सत्येंद्र जैन, हरदा से प्रियंका दुबे, नीमच से स्वाति चौपड़ा, रायसेन से नमिता अग्रवाल, इंदौर से प्रेम व्यास सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर, राजगढ़, बालाघाट, टीकमगढ़ और अन्य जिलों से भी पैनलिस्ट नियुक्त किए गए हैं जो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts