कार की टक्कर से बाइक सवार 30 फीट नीचे गिरा: भीड़ में भतीजे ने देखा तो फूफा निकले

इंदौर। खुड़ैल इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर ने एक परिवार को ऐसा सदमा दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इंदौर-नागपुर रोड पर खुड़ैल खुर्द के पास बाइक से जा रहे 50 वर्षीय मुकेश मीणा को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश बाइक समेत ब्रिज से करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी देखें: मैहर में सड़क हादसा, 10 की मौत
भीड़ देखकर भतीजे ने रोकी बाइक, नीचे देखा तो फूफा घायल पड़े थे
हादसे के बाद ब्रिज के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मुकेश के भतीजे आकाश की नजर भीड़ पर पड़ी। उसने बाइक रोकी और नीचे जाकर देखा तो हादसे में घायल व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि उसके अपने फूफा मुकेश मीणा थे। यह दृश्य देखकर आकाश के होश उड़ गए। उसने तत्काल मुकेश को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
यह भी देखें: UP के उन्नाव में सड़क हादसा : दूध के टैंकर से टकराई बिहार से दिल्ली जा रही बस,18 लोगों की मौत
जोरदार टक्कर के बाद ब्रिज से नीचे जा गिरे
पुलिस के मुताबिक मुकेश मीणा वैभव लक्ष्मी नगर, कनाड़िया क्षेत्र के निवासी थे और पेशे से ड्राइवर थे। शुक्रवार शाम वे बाइक से इंदौर-नागपुर रोड पर खुड़ैल खुर्द के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद मुकेश बाइक समेत उछले और ब्रिज से करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। वहीं उनकी बाइक ब्रिज के ऊपर ही रह गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुकेश को गंभीर चोटें आईं।
यह भी देखें: चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत; 3 घायल, ओवरटेक के कारण हुआ हादसा
हादसे के बाद कार चालक फरार
दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। उनके भतीजे आकाश ने भी उन्हें पहचानने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी देखें: सीतापुर में सड़क हादसा, दो महिलाओं सहित तीन की मौत
CCTV फुटेज से जोड़ी जा रही हादसे की कड़ी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टक्कर मारने वाली कार की पहचान की जा सके और हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।




















