Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाय बाय पेरिस, लॉस एंजेलिस में मिलेंगे

Follow on Google News
बाय बाय पेरिस, लॉस एंजेलिस में मिलेंगे
पेरिस। 26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलिंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार देर रात हुई। सेरेमनी एक फ्रेंच गीत से शुरू हुई। यह समारोह उसी जगह हुआ, जहां ओपनिंग सेरेमनी के बाद एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुईं थीं। स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में परेड ऑफ नेशंस में खिलाड़ियों ने झंडों के साथ अपने देशों को रिप्रेजेंट किया। सबसे पहले ग्रीस का दल सामने आया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक थे। उल्लेखनीय है कि ओलिंपिक 2028 की मेजबानी अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस को मिली है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक। फ्रेंच खिलाड़ी लियोन मार्चेड ने ओलिंपिक फ्लेम कैरी की। वहीं, भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल का फैसला 13 अगस्त को होगा।

भारत को पदक दिलाने वाले

पारंपरिक रही क्लोजिंग सेरेमनी

पेरिस ओलिंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह के दौरान लियोनार्डो दा विंची की ‘द लास्ट सपर’ की एक झांकी ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया और दुनिया के कई हिस्सों के राजनीतिक और धार्मिक नेताओं से तीखी प्रतिक्रिया प्राप्त की। इसके चलते क्लोजिंग सेरेमनी को काफी हद तक पारंपरिक रखा गया। [caption id="attachment_129819" align="aligncenter" width="600"] क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक शूटर मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पी. श्रीजेश।[/caption]

पेरिस ओलिंपिक पर एक नजर

  • कुल 10,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • 206 देश जुटे एकसाथ 16 दिनों के लिए।
  • 32 खेलों में 329 गोल्ड मेडल के लिए चुनौती पेश की।

इन्होंने किया परफॉर्म

  • फ्रांस के स्टार सिंगर कैविंस्की ने अपना फेमस गाना कैविंस्की गाया।
  • फीनिक्स बैंड के गाने टुनाइट पर अमेरिकी संगीतकार एज्रा कोएनिग ने परफॉर्म किया।
  • फ्रेंच सिंगर जोहो, बेल्जियन सिंगर एंजिले व बेली एलिश आदि ने भी परफार्म किया।
चीन ने जीते अमेरिका के बराबर गोल्ड देश           गोल्ड   सिल्वर    ब्रॉन्ज    कुल अमेरिका      40       44        42     126 चीन             40       27       24      91 जापान         20        12      13      45
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts