Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उप-चुनाव 2023 : त्रिपुरा-उत्तराखंड में BJP, केरल में कांग्रेस और झारखंड में JMM की जीत, यूपी के घोसी में सपा, बंगाल के धुपगुड़ी में TMC की परचम

Follow on Google News
उप-चुनाव 2023 : त्रिपुरा-उत्तराखंड में BJP, केरल में कांग्रेस और झारखंड में JMM की जीत, यूपी के घोसी में सपा, बंगाल के धुपगुड़ी में TMC की परचम
Bypoll Results 2023 : देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों परवोट डाले गए थे। नतीजों के अनुसार त्रिपुरा की दोनों सीटें- धनपुर और बॉक्सानगर में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि केरल में कांग्रेस और झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस से JMM ने जीत दर्ज की है। वहीं उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी और बंगाल में TMC ने जीत दर्बज कर ली है।  उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी को जीत मिली है।

नतीजे इस प्रकार रहे ...

विधानसभा उपचुनाव के फाइनल नतीजे
राज्य सीट विजेता दल
झारखंड डुमरी बेबी देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा
केरल पुथुपल्ली चांडी ओमन कांग्रेस
त्रिपुरा बॉक्सानगर तफज्जल हुसैन बीजेपी
त्रिपुरा धनपुर बिंदु देबनाथ बीजेपी
यूपी घोसी सुधाकर सिंह सपा
उत्तराखंड बागेश्वर पार्वती दास बीजेपी
बंगाल धुपगुड़ी निर्मलचंद्र रॉय तृणमूल कांग्रेस

घोसी में सपा की फतह

यूपी की घोसी सीट पर INDIA गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह चुनाव जीत गए हैं। सुधाकर ने बीजेपी के दारासिंह को लगभग साठ हजार वोटों के  भारी भरकम अंतर से परास्त किया।

बंगाल में TMC को कड़ी टक्कर के बाद मिली जीत

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम परिणाम में टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय ने तापसी को 4309 वोटों के अंतर से हरा दिया। निर्मल को 97613 वोट मिले जबकि तापसी रॉय 93304 वोट ही हासिल कर सकीं।  इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में दिखाई दिए थे। यहां कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया था जो केवल 13758 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर बीजेपी जीती

त्रिपुरा की दोनों बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30237 वोटों से हराया है। बता दें कि बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफे के बाद से धनपुर सीट खाली थी।

बागेश्वर सीट पर भाजपा जीती

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

केरल की पुथुप्पली सीट पर कांग्रेस की जीत

केरल की पुथुप्पली सीट पर कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को हरा दिया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

डुमरी में JMM जीती

झारखंड की डुमरी सीट पर INDIA गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीत गई हैं। लेकिन, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, आंकड़े के अनुसार उन्होंने NDA की तरफ से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 हजार वोटों से हराया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1700111034919334289 अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts