Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बटलर का नाबाद अर्धशतक, गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

Follow on Google News
बटलर का नाबाद अर्धशतक, गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने प्रसिद्ध कृष्णा (41 रन देकर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद जोस बटलर (नाबाद 97 रन) के अर्धशतक की मदद से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के 10-10 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट से शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम पहले स्थान पर पहुंच गई। जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड (43 रन) ने गुजरात टाइटंस के लिए तीसरे विकेट के लिए 69 गेंद में 119 रन की रिकॉर्ड साझेदारी बनाई। घरेलू टीम के लिए इससे पहले तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का रिकॉर्ड 90 रन का था। बटलर ने 54 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और 4 छक्के जड़े, जबकि रदरफोर्ड ने 34 गेंद में एक चौके और 1 छक्के जड़े। बटलर अपना शतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया (3 गेंद में नाबाद 11 रन) ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ा और अगली गेंद पर चौका जड़कर चार गेंद रहते जीत दिलाई।  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts