🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

NPS पर बड़ा दांव! 5 साल में 40 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़ने का लक्ष्य, जानें क्या है प्लान

पीएफआरडीए ने एनपीएस को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। अगले पांच साल में गैर-सरकारी एनपीएस सब्सक्राइबर की संख्या 90 लाख से बढ़ाकर 35-40 करोड़ करने की योजना है। डिजिटल ऑनबोर्डिंग, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और नए पेंशन फंड के जरिए एनपीएस की पहुंच बढ़ाई जाएगी। जानें क्या है पूरा प्लान और सब्सक्राइबर को क्या फायदा होगा।
Follow on Google News
NPS पर बड़ा दांव! 5 साल में 40 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़ने का लक्ष्य, जानें क्या है प्लान
अगले पांच साल में गैर-सरकारी एनपीएस सब्सक्राइबर की संख्या 90 लाख से बढ़ाकर 35-40 करोड़ करने की योजना है।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण यानी पीएफआरडीए ने नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। नियामक की योजना अगले पांच साल में गैर-सरकारी एनपीएस सब्सक्राइबर की संख्या करीब 90 लाख से बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ तक पहुंचाने की है। इसके लिए एनपीएस को सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और पारंपरिक वेतनभोगी वर्ग तक सीमित रखने के बजाय निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों, स्वरोजगार करने वालों और दूसरे गैर-सरकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

हर साल 2-3 करोड़ नए लोग जोड़ने की उम्मीद

पीएफआरडीए के चेयरमैन शिवसुब्रमण्यम रमन ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनपीएस को लेकर यह लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों की मदद से हर साल करीब 2 से 3 करोड़ नए सब्सक्राइबर एनपीएस से जुड़ सकते हैं। नियामक का मानना है कि अगर एनपीएस की प्रक्रिया आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाई जाती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाने के लिए आगे आ सकते हैं।

डिजिटल तरीके से आसान होगा एनपीएस में जुड़ना

एनपीएस का दायरा बढ़ाने के लिए पीएफआरडीए डिजिटल ऑनबोर्डिंग पर खास ध्यान दे रहा है। इसके अलावा मौजूदा वित्तीय वितरण नेटवर्क का इस्तेमाल भी बढ़ाया जाएगा। पीएफआरडीए अटल पेंशन योजना की तर्ज पर बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। अटल पेंशन योजना ने बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से करीब 10 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इसी तरह एनपीएस को भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा दांव! रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत के लिए कितनी बड़ी टेंशन?

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर भी जोड़ेंगे ग्राहक

एनपीएस की पहुंच बढ़ाने में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर की भी अहम भूमिका हो सकती है। पीएफआरडीए उन्हें पेंशन एजेंट के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इन डिस्ट्रीब्यूटर के पास पहले से बड़ी संख्या में ग्राहक हैं। ऐसे में वे अपने मौजूदा नेटवर्क के जरिए लोगों को एनपीएस के बारे में जानकारी देकर उन्हें इससे जोड़ सकते हैं। इसके लिए स्टार एनपीएस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे बीएसई टेक्नोलॉजीज ने तैयार किया है।

स्टार एनपीएस प्लेटफॉर्म से क्या होगा?

स्टार एनपीएस प्लेटफॉर्म के जरिए प्वाइंट्स ऑफ प्रेजेंस और पेंशन एजेंट डिजिटल तरीके से लोगों को एनपीएस से जोड़ सकेंगे। इसमें म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर भी शामिल होंगे। यह प्लेटफॉर्म सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियों और ट्रस्टी बैंक से जुड़कर एनपीएस में खाता खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करेगा। डिजिटल सत्यापन समेत दूसरी प्रक्रियाएं भी इसी व्यवस्था के जरिए आसान हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  Air India  में कमांडर बनने का बदलेगा तरीका? नया सिस्टम जल्द होगा लागू, AI एक्सप्रेस का अनुभव जरूरी

एनपीएस में अब 14 पेंशन फंड

एनपीएस को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए पीएफआरडीए ने हाल ही में चार नए पेंशन फंड को मंजूरी दी है। इसके बाद एनपीएस के तहत पेंशन फंड की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसका फायदा सब्सक्राइबर को मिलेगा, क्योंकि उनके पास अपनी रिटायरमेंट सेविंग के लिए अलग-अलग पेंशन फंड चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे।

15 साल में करीब 9.2-9.3% का रिटर्न

पीएफआरडीए चेयरमैन के मुताबिक, एनपीएस की कंजर्वेटिव योजनाओं ने पिछले 15 वर्षों में करीब 9.2 से 9.3 प्रतिशत का सालाना औसत रिटर्न दिया है। नियामक का लक्ष्य अब एनपीएस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, ताकि निजी नौकरी करने वाले, कारोबारी, स्वरोजगार करने वाले और अन्य गैर-सरकारी लोग भी रिटायरमेंट के लिए लंबे समय तक बचत कर सकें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts