बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद हुआ फैसला, 28 से 30 सितंबर तक नहीं बंद रहेंगे Bank!

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक में सहमति बनी। हर महीने दो अतिरिक्त शनिवार की छुट्टी पर विचार के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई।
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, IBA और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद हुआ फैसला, 28 से 30 सितंबर तक नहीं बंद रहेंगे Bank!

बैंक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (5 डे वर्किंग) की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच 27 सितंबर की रात हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद टली हड़ताल

बैंक कर्मचारी संगठनों और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के बीच रविवार रात करीब 9:30 बजे बातचीत शुरू हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी।

हर महीने मिल सकती हैं 2 अतिरिक्त छुट्टियां

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कामकाज लागू करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बैंकों में रविवार के अलावा हर महीने दो शनिवार को छुट्टी रहती है। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि महीने के बाकी दो शनिवार को भी अवकाश घोषित किया जाए। बैठक में इस मांग पर विचार करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। IBA ने कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और अतिरिक्त छुट्टियों को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

पीएलआई को लेकर भी कर्मचारियों की मांग

बैंक कर्मचारियों की मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ा मुद्दा भी शामिल है। कर्मचारी संगठनों ने नए पीएलआई फॉर्मूले को लागू नहीं किए जाने पर विरोध जताया था। इसके अलावा लेवल-4 से ऊपर के अधिकारियों और कर्मचारियों के पीएलआई भुगतान को लेकर भी मांगें उठाई गई हैं।

पहले भी हो चुकी है देशव्यापी हड़ताल

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों ने इससे पहले 11 सितंबर को भी एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की थी। मांगों पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई थी। फिलहाल, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद 28, 29 और 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। अब कर्मचारियों की मांगों पर बनने वाली कमेटी और आगे होने वाली बातचीत पर नजर रहेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts