Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला-डिंडौरी रोड पर बस पलटी, एक यात्री की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Follow on Google News
मंडला-डिंडौरी रोड पर बस पलटी, एक यात्री की मौत, दो दर्जन लोग घायल
डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मंडला- डिंडौरी मार्ग पर पलटी बस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में मंडला- डिंडौरी मार्ग पर रामपुरी गांव के पास दोपहर लगभग 11 बजे मंडला जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन बस यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से कई घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- Guna News : पेट्रोल पंप के मुनीम से 4.50 लाख की लूट, बदमाशों ने 10 सेकंड में दिया वारदात को अंजाम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts