PlayBreaking News

भिंड में हादसा : बस ड्राइवर ने 5 किलोमीटर तक बाइक घसीटी, तीन की मौत

भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्ककर मार दी। यही नहीं बस ड्राइवर बस में फंसी बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटकर भी ले गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
Follow on Google News
बस ड्राइवर ने 5 किलोमीटर तक बाइक घसीटी, तीन की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड।  जिले के उमरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर सिंह के पुरा गांव के पास हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    बस रोकी नहीं, रफ्तार बढ़ा दी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के चेसिस के नीचे फंस गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। करीब पांच किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए बस उमरी कस्बे तक पहुंच गई, जिससे हादसे की भयावहता और बढ़ गई।

    ये भी पढ़ें: प्रयागराज में  पिता ने अपने ही बेटे की जूसर के हैंडल से की हत्या, मां-बेटे के रिश्ते पर करता था संदेह

    चश्मदीदों ने किया पीछा 

    हादसे के बाद पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने बस का पीछा किया और लगातार हॉर्न बजाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अनसुना करता रहा। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में भी दहशत फैल गई और कई लोग बीच रास्ते में ही उतरने लगे। उमरी पहुंचते ही चालक भीड़ का फायदा उठाकर बस छोड़कर फरार हो गया, जिससे पुलिस के लिए उसकी तलाश एक चुनौती बन गई है।

    घायल को समय पर नहीं मिली मदद 

    दुर्घटना के बाद आपातकालीन व्यवस्था की भी पोल खुल गई। घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें भिंड जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस की कमी के कारण एक घायल को करीब एक घंटे तक तड़पते हुए इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

    ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

    शादी में शामिल होने मेहदा जा रहे थे बाइक सवार  

    ऊमरी पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मुरैना निवासी आशुतोष बघेल (21), भिंड के खैरोली निवासी रामकेश बघेल (19) और मुरैना निवासी मोहित बघेल (20) शामिल हैं। वहीं भिंड के मेहदा निवासी अमित बघेल (17) की हालत गंभीर है। सभी शादी में शामिल होने मेहदा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक घायल युवक को भिंड जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। नाजुक हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस न होने के कारण वह करीब एक घंटे तक अस्पताल में दर्द से तड़पता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार बस चालक की तलाश जारी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts