IDA की बिल्डिंग में अचानक धंसी जमीन! कमरे का फर्श टूटा, बना गहरा गड्ढा;

इंदौर। गांधी नगर स्थित इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की बिल्डिंग में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में अचानक जमीन धंस गई। जमीन धंसने के साथ ही कमरे के फर्श की टाइल्स उखड़ गईं और वहां गहरा गड्ढा बन गया। अचानक हुई इस घटना से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है।
ये भी पढ़ें: जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत, शुरू हुई मेंटेनेंस हेल्पलाइन; शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
जानकारी के मुताबिक, यह मामला गांधी नगर क्षेत्र में स्थित IDA के D-ब्लॉक की बिल्डिंग का है। बताया जा रहा है कि यहां JNNURM योजना के तहत बनी मल्टियां हैं। इन मल्टियों में राजवाड़ा क्षेत्र की गरीब बस्ती में रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया गया था। लंबे समय से रहवासी इन भवनों में रह रहे हैं, लेकिन कमरे के अंदर अचानक जमीन धंसने की घटना ने भवन की मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप से इनकार पर बौखलाईं 4 सहेलियां, छात्रा को घेरा और बेरहमी से पीटा… VIDEO वायरल
टाइल्स उखड़ीं, कमरे में बना गहरा गड्ढा
रहवासियों के अनुसार, कमरे के फर्श में अचानक हलचल दिखाई दी और देखते ही देखते जमीन का एक हिस्सा नीचे धंस गया। इससे फर्श पर लगी टाइल्स उखड़ गईं और कमरे में गहरा गड्ढा नजर आने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया।सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि जमीन धंसने का कारण क्या है और क्या इसका असर बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। यदि जमीन के अंदर किसी तरह की कमजोरी या खाली स्थान बनने के कारण यह घटना हुई है तो इसकी तकनीकी जांच जरूरी मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘80% भारतीय नॉन-वेज खाते हैं!’ छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, पोस्ट वायरल
निर्माण की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
घटना सामने आने के बाद IDA की इन मल्टियों के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। रहवासियों का कहना है कि जिस भवन में बड़ी संख्या में परिवार रह रहे हैं, वहां इस तरह जमीन धंसना सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। ऐसे में भवन की संरचनात्मक मजबूती की जांच कराई जाना जरूरी है।रहवासियों में यह भी आशंका है कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति बन सकती है। फिलहाल घटना के बाद लोग सतर्क हैं और अधिकारियों से मामले की जांच की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एलिमनी? देश छोड़ने को लेकर कही चौंकाने वाली बात
जांच के बाद ही साफ होगा कारण
जमीन धंसने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह निर्माण के दौरान हुई किसी तकनीकी कमी, जमीन के भीतर बने खाली स्थान, पानी के रिसाव या अन्य कारण से हुआ है, यह विशेषज्ञों की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।




















