जिलाबदर होकर भी खजराना में घूम रहा था बदमाश! पुलिस को देखते ही भागा, चाकू के साथ पकड़ा

इंदौर। खजराना पुलिस ने जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर शहर में घूम रहे एक बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा शाह (21) के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह गिर पड़ा और उसके हाथ-पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: जामिया गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े और इल्लियां? आधी रात सड़क पर उतर गईं छात्राएं, प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पुलिस के मुताबिक फैजल के खिलाफ मारपीट, लूट, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उसे तीन माह के लिए जिलाबदर किया था। इसके बावजूद वह जिलाबदर अवधि के दौरान खजराना थाना क्षेत्र में घूमता मिला।
ये भी पढ़ें: पहले दिन 10 लाख और अब 192.13 करोड़, ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने सबको चौंकाया!
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा
खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिलाबदर बदमाश फैजल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पीछा करने के दौरान वह गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर में चोट लग गई।पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के साथ ही हथियार रखने के मामले में भी कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: IDA की बिल्डिंग में अचानक धंसी जमीन! कमरे का फर्श टूटा, बना गहरा गड्ढा;
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं करीब 9 अपराध
पुलिस के अनुसार फैजल उर्फ कालू उर्फ मांडा शाह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में करीब 9 अपराध दर्ज हैं। इनमें मारपीट, लूट, अवैध वसूली, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। इसी वजह से उसकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उसे जिलाबदर किया गया था। अब आदेश की अवधि में शहर में पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत, शुरू हुई मेंटेनेंस हेल्पलाइन; शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम
सक्रिय बदमाशों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश
शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने और सक्रिय बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत खजराना पुलिस ने यह कार्रवाई की।




















